सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब के पैसे को लेकर विवाद मे ममेरे भाई ने युवक के सिर मे लोहे की सब्बल मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच मे ले लिया और आरोपी ममेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। गौरझामर थाना प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दिन पूर्व थाना क्षेत्र के बहेरिया निवासी राहुल पिता भैयालाल अहिरवार उम्र 28 वर्ष और अशोक पिता राजकुमार अहिरवार के बीच शराब के 500₹ को लेकर विवाद हो गया।
जिस पर से ममेरे भाई अशोक अहिरवार ने लोहे की सब्बल राहुल के सिर मे मार दी। जिससे तीन गंभीर चोट आई और राहुल ने दम तोड दिया।पुलिस ने मर्ग कायम पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और आज शनिवार को आरोपी ममेरे भाई अशोक को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया है।
