12 साल की बच्ची से दुष्कर्म के कैदी की मौत

उज्जैन। 12 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की सजा भुगत रहे कैदी की जेल में तबीयत बिगड़ गई थी जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकीकी मौत होना सामने आया है। जेल प्रशासन की ओर से मामले की सूचना कैदी के परिजनों को दी गई है। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। भैरवगढ़ थाना एएसआई रामचंद्र व्यास ने बताया कि केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में बंद कैदी मुन्नालाल पिता नागूलाल 56 साल निवासी ग्राम घोंसला थाना राघवी की तबीयत बिगडऩे के बाद मौत होने की सूचना मिलने पर मर्ग कायम किया गया था। आज सुबह पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि मृतक कैदी मुन्नालाल महिदपुर क्षेत्र में 12 साल की बच्ची से हुए दुष्कर्म का आरोपी था। जिसे न्यायालय ने 20 साल की सजा सुनाई थी। 5 साल से आरोपी जेल में सजा काट रहा था। कुछ दिनों से उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। बताया जा रहा है कि आरोपी को लकवा भी हो गया था। फिलहाल मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।

Next Post

सुबह देर तक कोहरे की चादर ओढ़े रहा शहर 

Mon Dec 15 , 2025
सीहोर। सूबे सहित संपूर्ण जिला इन दिनों भीषण सर्दी की मार से जूझ रहा है. रात के अलावा दिन में भी बह रही शीत लहर ने लोगों को गर्म कपड़ों में सिमटने को मजबूर कर दिया है. सोमवार को सुबह 8. 30 बजे तक घना कोहरा छाया रहा. दृश्यता इतनी […]

You May Like