
जबलपुर। बीना-आगासौद के बीच तीसरी रेल लाइन जोड़ने के लिए यार्ड रीमॉडलिंग का काम चल रहा है। इसके चलते अक्टूबर में गोंडवाना, रीवांचल, भोपाल-जोधपुर, रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर, जबलपुर-वेरावल, भोपाल-धनबाद, सिंगरौली-भोपाल, भोपाल-चोपन और हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस समेत 17 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।यात्रियों की सुविधा के लिए रीवांचल एक्सप्रेस को कटनी, वेरावल-जबलपुर को भोपाल तथा कई ट्रेनों को कटनी साउथ और बीना मालखेड़ी में अस्थाई ठहराव दिया गया है। यार्ड का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों के संचालन और समयपालन में सुधार के साथ परिचालन क्षमता भी बढ़ेगी।
