
जबलपुर। गोहलपुर एवं पनागर थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पनागर पुलिस ने बताया कि सुशील कुमार वंशकार 40 वर्ष निवासी चंदन नगर स्टेडियम के पास ग्राम बिसेंधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ले का सकुनी गोटिया मिला जो उससे शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगा, उसने पैसे देने से मना किया तो चाकू से हमलाकर उसे चोट पहुंचा दी। इसी प्रकार गोहलपुर पुलिस ने बताया कि सौरभ साहू 23 वर्ष निवासी जागृतिनगर अमखेरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंथन केवट ने चाकू से हमलाकर उसके दोस्त जय प्रजापति को चोट पहुंचा दी। वे बीच बचाव करने लगा तो पप्पू केवट ने लाठी से हमलाकर उसे चोट पहुंचा दी।
