सीहोर। राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा ने लंबित मांगों के निराकरण को लेकर जिलाधीश को 23 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा. संघ ने शासन से कर्मचारियों, पेंशनरों एवं विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की. ज्ञापन सौंपने वालों में जितेन्द्र सिंह, सुभाष शर्मा, हेमंत अजानिया, गोपाल सिंह ठाकुर, कुन्दनलाल राय, बलराम पंवार, देवेन्द्र आर्य, भगवान सिंह ठाकुर, महेन्द्र मालवीय, ज्ञानबाबु जाट सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे.
