सीहोर। छात्र-छात्राओं की अन्य समस्याओं को लेकर को एनएसयूआई अध्यक्ष हरिओम सिसोदिया के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है. सिसोदिया ने कहा कि छात्र-छात्राओं के हित में बस किराए में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेना चाहिए और आईडी के आधार पर किराए में विशेष छूट देना चाहिए. छात्र नेता तनीश त्यागी ने कहा कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं गांवों और आसपास के क्षेत्रों से सीहोर आना-जाना करते हैं. बस किराए में लगभग 75 प्रतिशत की वृद्धि होने से विद्यार्थियों के लिए रोजाना अप-डाउन करना मुश्किल हो गया है. अयदि जल्द ही छात्र-छात्राओं के बस किराए में कमी नहीं की गई और छात्र आईडी पर बस किराए में छूट लागू नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. ज्ञापन सौंपने वालों में देवेंद्र ठाकुर, अनुभव सेन, दिव्यांश मालवीय, विष्णु मालवीय, अभिजीत, हिमांशु, लोकेन्द्र, रुद्र वर्मा उपस्थित थे.
