पोहरी बस स्टैंड पर मिला अशोकनगर के युवक का शव, कोलारस रेल ट्रैक पर भी युवक की लाश मिली

शिवपुरी: जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के शव मिले हैं। इनमें से एक शव की पहचान सोशल मीडिया से हो गई है, जबकि दूसरे की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पहला शव सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के पोहरी रोड बस स्टैंड पर एक बेंच पर बैठी हालत में मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के पीएम हाउस पहुंचाया।

मृतक की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट करने के बाद अशोकनगर जिले के ईसागढ़ से परिजन शिवपुरी पहुंचे और उसकी पहचान अरुण (30) पुत्र रामप्रकाश त्यागी निवासी ईसागढ़ के रूप में की। परिजन ने बताया कि अरुण कई सालों से शराब का आदी था और लिवर खराब होने के कारण उसका इलाज भी चल रहा था। वह पिछले पांच महीनों से घर से लापता था और कभी-कभी फोन पर संपर्क करता था।

सोशल मीडिया के जरिए ही उन्हें अरुण की मौत की जानकारी मिली। पोस्टमॉर्टम के बाद आज शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।इसी तरह कोलारस-शिवपुरी रेल ट्रैक पर एक अन्य युवक का शव मिला है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। रेलवे कॉलोनी कोलारस निवासी कौशल योगी ने किमी 1171/25 ट्रैक के पास शव देखा और पुलिस को सूचना दी थी। इस संबंध में केस दर्ज किया गया है।मृतक की उम्र 35 वर्ष बताई गई है। उसने नीले-काले रंग का ट्रैक सूट और सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था। उसकी जेब से खुले सिक्के, एक मुस्लिम टोपी और एक समोसा मिला , पैरों में काले जूते थे।

Next Post

शांति वार्ता विफल होने के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर शुरू किए हमले

Sat Dec 6 , 2025
पाक और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर पर शांति वार्ता विफल होने के बाद भारी गोलीबारी शुरू हो गई है। पाकिस्तान ने स्पिन बोल्डक जिले में हमले किए, अफगान सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। […]

You May Like