पाक और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर पर शांति वार्ता विफल होने के बाद भारी गोलीबारी शुरू हो गई है। पाकिस्तान ने स्पिन बोल्डक जिले में हमले किए, अफगान सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। इस हफ्ते शुरू हुई शांति वार्ता किसी निष्कर्ष पर पहुंचे बिना ही विफल हो गई, जिसके बाद गोलीबारी फिर शुरू हो गई। पाकिस्तान ने कंधार के स्पिन बोल्डक जिले में अफगानिस्तान की ओर हमले किए। अफगान सेना भी पीछे नहीं हटी और इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है, जिससे बॉर्डर पर स्थिति गंभीर बनी हुई है।
