शहर में करंट, सड़क हादसे और हार्ट अटैक से चार मौतें

इंदौर: शहर में शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई. एक युवक पर घर के बाहर टहलते समय बिजली का तार गिर गया, वहीं दो युवकों की सड़क हादसों में जान चली गई. एक बुजूर्ग को पत्नी ने घर में मृत अवस्था में पाया. चारों ही घटनाओं में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरु की.
पहली घटना गिरनार कॉलोनी में 30 वर्षीय अरुण पिता राकेश रात को घर के बाहर टहल रहा था, तभी अचानक बिजली का तार उस पर गिर गया.

करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अरुण की अभी तक शादी नहीं हुई वह बिजली का काम करता था. इसी तरह दूसरी घटना बुद्ध नगर निवासी शुभम पिता बाबूराव की है, जो अन्नपूर्णा मंदिर के सामने सड़क हादसे में घायल हुआ, एक रिक्शा चालक उसे चोइथराम अस्पताल लेकर गया, जहां से एमवाय अस्पताल रेफर किया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

वही तीसरी घटना सुदामा नगर निवासी रवि पिता प्रीतम की है, जो सूर्यदेव नगर क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर के पास घायल अवस्था में मिला था. संभवतः वह बाइक से गिरा था. उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसी तरह एक अन्य घटना में 52 वर्षीय नारायण पिता मोहन घर में मृत मिले. उनकी पत्नी तारा जब देवगुराडिया से काम करके लौटी तो उन्होंने पति को सोया हुआ पाया. उठाने पर जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने पानी डाला, लेकिन तब तक नारायण की मौत हो चुकी थी. डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है. चारों ही मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Next Post

चिन्नास्वामी भगदड़: केएससीए सचिव, कोषाध्यक्ष ने 'नैतिक जिम्मेदारी' का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया

Sat Jun 7 , 2025
बेंगलुरु 07 जून (वार्ता) कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के दो वरिष्ठ अधिकारियों सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ईएस जयराम ने बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के आईपीएल 2025 जीत समारोह में हुई भगदड़ के लिए ‘नैतिक जिम्मेदारी’ का हवाला देते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। […]

You May Like