भोपाल:वीर बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित गुरुद्वारे में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने सिख धर्म के महान बलिदानी साहिबज़ादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के अद्वितीय शौर्य, त्याग और बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि साहिबज़ादों का बलिदान भारतीय इतिहास में धर्म, मानवता और राष्ट्र के लिए अदम्य साहस का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करने और सत्य, सेवा व साहस के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारे में शबद कीर्तन एवं अरदास का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
