खुटार बाजार में बाइक टकराने पर खूनी विवाद, तीन घायल

सिंगरौली। जिले के खुटार बाजार स्थित पोखरा गली के पास बुधवार को दोपहर लगभग 3 बजे मोटरसाइकिल टकराने की मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते उग्र झगड़े में बदल गई।

आरोप है कि रुद्र प्रताप सिंह गहरवार और अखिलेश शाह ने रविंद्र कुमार शाह, धर्मेंद्र कुमार शाह एवं विकेश कुमार शाह, तीनों निवासी खुटार, पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों युवक घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 के तहत मामला पंजीबद्ध कर उन्हें पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Next Post

सिंगरौली में हर्षोल्लास के साथ मना रंगों का महापर्व होली

Wed Mar 4 , 2026
सिंगरौली। जिले में रंगों का पर्व होली इस वर्ष हर्षोल्लास, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया। सुबह से ही नगर एवं ग्रामीण अंचलों में लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। गलियों और मोहल्लों में ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा और बच्चे झूमते नजर आए। सिंगरौली विधायक रामनिवास […]

You May Like