महाशिवरात्रि पर सीएम डॉ यादव ने बड़वाले महादेव मंदिर में किया अभिषेक, डमरू बजाकर जताई श्रद्धा

भोपाल: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं अभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। शिवभक्ति की परंपरा के अनुरूप सीएम ने डमरू भी बजाया, जिससे उपस्थित श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का संचार हुआ। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

Next Post

कुसमी में पुजारी की गला रेत कर हत्या, दहशत

Sun Feb 15 , 2026
सीधी:महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व के दिन सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सुबह-सुबह जब श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में जुटे थे, उसी समय एक पुजारी की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख […]

You May Like