गुना में ट्रेनी आईपीएस के साथ मारपीट, मुख्य आरोपी दिनेश ग्वाल गिरफ्तार

गुना। शहर के पठार मोहल्ला निवासी और ट्रेनी आईपीएस अधिकारी मानव जैन के साथ रविवार को शहर के व्यस्त मार्ग पर मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेनी आईपीएस मानव जैन रविवार को ख्यावदा चौराहे से बाजार की तरफ जा रहे थे, उसी दौरान रास्ते में कुछ युवक लापरवाही से पटाखा चला रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने वहां मौजूद युवकों को सुरक्षा और सावधानी बरतने की हिदायत दी, जो उन युवकों को नागवार गुज़री। इसी बात पर मुख्य आरोपी दिनेश ग्वाल और उसके अन्य साथियों ने ट्रेनी आईपीएस के साथ विवाद शुरू कर दिया और उनके साथ मारपीट कर दी। घटना के तुरंत बाद पीड़ित अधिकारी की शिकायत पर गुना कोतवाली थाने में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी दिनेश ग्वाल सहित कुल सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Next Post

गुना: बाड़े में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग: पिकअप व बाइक जली, बचाने गए दो लोग झुलसे

Mon Nov 9 , 2026
गुना जिले में थाना फतेहगढ़ के ग्राम कुम्हारी में रविवार को शॉर्ट सर्किट होने के कारण अनिल मेहता पुत्र हरिचरण मेहता के बाड़े में अचानक आग लग गई जिसकी चिंगारी पास ही रखे 30 लीटर डीजल में जा पहुंची और आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे बाड़े में खड़ी […]

You May Like