गुना जिले में थाना फतेहगढ़ के ग्राम कुम्हारी में रविवार को शॉर्ट सर्किट होने के कारण अनिल मेहता पुत्र हरिचरण मेहता के बाड़े में अचानक आग लग गई जिसकी चिंगारी पास ही रखे 30 लीटर डीजल में जा पहुंची और आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे बाड़े में खड़ी पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल पूरी तरह आग में झुलस गईं तथा एक कार भी आग लगने से कुछ हद तक क्षतिग्रस्त हो गई।
आगजनी की इस घटना में बाड़े के भीतर ही रखी मक्का की फसल व अन्य जरूरी सामान भी जलकर नष्ट हो गया जबकि बाड़े में बंधे बेजुबान जानवरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अनिल मेहता व भगवान लाल शिकारी ने भरपूर प्रयास किया जो कि इस दौरान गंभीर रूप से आग में झुलस गए। दोंनो लोग वर्तमान में कोटा के अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी हेमंत पांडे तुरंत पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम के संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू की जा चुकी है।
