
रतलाम। रतलाम ग्रामीण के भाजपा विधायक मथुरालाल डामर के जनसंपर्क कार्यालय में चोरी का प्रयास करने व इसी बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर के घर में लाखों की चोरी का पुलिस पदार्फाश कर दिया हैं। पुलिस के अनुसार वारदात में पांच लोग शामिल थे। एक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3.60 लाख रुपए कीमत के 24 ग्राम वजनी सोने के जेवर बरामद किए गए है। शेष चार आरोपी हाथ नहीं लगे हैं, उनकी तलाश की जा रही है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए शहर छोडक़र भाग गए थे।
पुलिस के अनुसार विधायक मथुरालाल डामर के कार्यालय में चोरों ने 22 व 23 नवंबर 2025 की दरमियानी रात चोरी का प्रयास किया था तथा टेंट व्यवसायी अनिल भटनागर और अल्प बचत अधिकारी अर्चना भटनागर के घर हुई चोरी के मामले में स्टेशन रोड थाने पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर वारदात के बाद से चोरों की तलाश की जा रही थी। चोरों को पकडऩे के लिए एसपी अमित कुमार के निर्देशन, एएसपी (शहर) राकेश खाखा, एएसपी (ग्रामीण) विवेककुमार लाल व सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई थी। स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन के नेतृत्व में टीम घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए व मुखबिरों से जानकारी ली तो पता चला कि वारदात बजरंग नगर के पारदी गिरोह के सदस्य आरोपी 45 वर्षीय राधे पिता सोहन पारदी निवासी स्थानीय बजरंग नगर और साथियों अविनाश पिता हिम्मत पारदी, देवा पिता सुरेश पारदी, सचिन पिता भल्ला पारदी और बाला उर्फ चंदन पारदी सभी निवासी बजरंग नगर ने की है। आरोपी वारदात करने के बाद से शहर छोडक़र भाग गए थे। उनकी तलाश की जा रही थी, इसी बीच सोमवार को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी राधे रतलाम स्थित अपने घर आया हुआ है। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 24 ग्राम वजनी सोने का हार का टूकड़ा व कंगन जब्त किया गया है। आरोपी राधे ने पूछताछ करने पर बताया कि शेष जेवर उसके साथियों के पास है, उसके साथियों की तलाश की जा रही है। राधे को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीम एसआई विजय बामनिया, सालाखेड़ी चौकी प्रभारी जगदीश यादव, प्रधान आरक्षक प्रधान आरक्षक कुलदीपसिंह सिसोदिया, जितेंद्र सिंह बघेल, विनोद गौड़, आरक्षक गोपाल आंजना, लखनसिंह, हेमराज डामोर, वीरेंद्र डाबी शामिल थे।
सीसीटीवी से पहचान
टीम घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए व मुखबिरों से जानकारी ली तो पता चला कि वारदात बजरंग नगर व्यक्ति ने की। पुलिस ने आरोपी राधे पिता सोहन पारदी (45) निवासी स्थानीय बजरंग नगर और साथियों अविनाश पिता हिम्मत पारदी, देवा पिता सुरेश पारदी, सचिन पिता भल्ला पारदी और बाला उर्फ चंदन पारदी सभी निवासी बजरंग नगर ने की है।
