पंचांग 03 जुलाई 2026:-
रा.मि. 12 संवत् 2083 आषाढ कृष्ण तृतीया भृगुवासरे दिन 9/3, श्रवण नक्षत्रे दिन 10/29, विष्कुम्भ योगे दिन 4/21, विष्टि करणे सू.उ. 5/14, सू.अ. 6/46, चन्द्रचार मकर रात 11.8 से कुम्भ, पर्व- संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9.
————————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है- शुक्रवार 03 जुलाई 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में आर्थिक योजनाओं में सुधार होगा. मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वर्ष के मध्य में भाईयों के सहयोग से शत्रु पक्ष परास्त होगा. वाहन पशु आदि से लाभ होगा. आर्थिक क्षेत्र में कमी के कारण योजनायें वाधित होंगी. वर्ष के अन्त में वाणी में कठोरता एवं क्रोध में वृद्धि होगी. प्रियजनों के कारण हानि हो सकती है.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को वाहन पशु आदि का लाभ होगा, भाईयों के सहयोग से शत्रु पक्ष परास्त होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक योजनाओं में पॅूजी निवेश होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को प्रियजनों की वाणी में कठोरता एवं क्रोध में वृद्धि होगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को योजनाओं में बाधा होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक होगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को यात्रा में उठाईगीरों से सावधानी रखना हितकर रहेगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को सराहनीय कार्यो का लाभ मिलेगा.
————————————————————-
आज का भविष्य- शुक्रवार 03 जुलाई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, उदारहृदय का परोपकारी होगा. साहित्य एवं कला में विशेष योग्यता रहेगी. एक बार जो निर्णय कर लेगा, उसी पर अटल रहेगा. भाग्यवान एवं सहनशील रहेगा. हर कार्य को दिल से करेगा. माता पिता का भक्त होगा.
————————————————————-
मेष- दुविधा की स्थिति में वृषभे बढऩे में मुश्किल हो सकती है, कार्य विस्तार की रूपरेखा बनेगी, आध्यात्मिक एवं रचनात्मक कार्यों में रूचि रहेगी. निजी कार्यों पर विचार होगा.
वृषभ- अपने रिश्तों को थोड़ा वक्त दें, राह की उलझन दूर होगी, रक्त विकार उदर विकार से बचें, खानपान पर संयम रखें, बाहरी व्यक्ति पर भरोसा न करें.
मिथुन- मानसिक तनाव के चलते अशांति बनी रहेगी, व्यापारिक सौदे लाभदायी हो सकते हैं. परिश्रम की अधिकता रहेगी, आमोद-प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी.
कर्क- न चाहते हुये भी समझौता करना पड़ सकता है, कानूनी मामलों में दूसरों की सलाह से वृषभे बढें. न्यायालयीन प्रयासों में सफलता मिलेगी, अतिथि आगमन का योग है.
सिंह- दूसरों की सलाह से वृषभे बढ़ें, सफलता मिलेगी, शिक्षा संतान के कार्यों में सफलता मिलेगी, शत्रु वर्ग पर विजय प्राप्त होगी. भय एवं तनाव दूर होगा.
कन्या- परिणय की चर्चाओं में सफलता मिल सकती है, बिगड़े कार्य को पूरा करने में परेशानी होगी, जोखिम के कार्यों में विशेष सावधानी रखें, अत्यन्त व्यस्तता रहेगी.
तुला- नजदीकी लोगों के कारण मन परेशान रहेगा. श्रम एवं प्रयास से महत्वपूर्ण काम बनेगा, सामाजिक शत्रुओं का पराभव होगा, आमोद-प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी.
वृश्चिक- पारिवारिक आयोजन सुखद रहेगा, भाग्य से अच्छे अवसर आ सकते हैं, नवीन योजनाओं की रूपरेखा बनेगी, वास्ते सावधानी रखें. स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा.
धनु- परिचितों के कारण कामिथुनने में मुश्किल आयेगी, दुविधा की स्थिति से बाहर निकलें लाभ होगा. शारीरिक सुख एवं मानसिक प्रसन्न्ता रहेगी. भ्रमण् मनोरंजन के योग हैं.
मकर- अपनी की गई गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है, सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा. सोचे कार्य बनने का योग है, आय से अधिक धन व्यय होगा.
कुम्भ- कैरिअर में उतार-चढ़ाव बना रहने से चिन्ता बढ़ेगी, जमकर जायजाद के कार्यों में लाभ होगा, धार्मिक यात्रा होगी, रूके कार्य बनने का योग है, प्रसन्नता रहेगी.
मीन- बिखरे कार्यों को समेटने में परिवार की अच्छी मदद मिलेगी, किसी की जवाबदारी न लें, नौकरी पदोन्नति एवं स्थानांतरण की समस्या का समाधान होगा.
————————————————————-
व्यापार-भविष्य:
आषाढ कृष्ण तृतीया को श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, ऊनी वस्त्र, हैसियन, खांड में तेजी होगी. आज 12 बजकर 2 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभकारी रहेगा. भाग्यांक 5484 है.
————————————————————-
