सतना के राजवर्धन सिंह ने इंफोसिस ग्लोबल प्रतियोगिता में हासिल किया देश में दूसरा स्थान

सतना : जिले के कुंवर राजवर्धन सिंह ने मुंबई में आयोजित इंफोसिस ग्लोबल कम्पटीशन में देशभर में दूसरा स्थान हासिल कर जिले और पूरे विंध्य अंचल का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें पुरस्कार स्वरूप 3 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई।

राजवर्धन सिंह दिल्ली के प्रतिष्ठित द हिंदू कॉलेज के छात्र हैं। प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और परिवार, शुभचिंतकों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है। राजवर्धन सिंह ग्राम रगला के निवासी हैं और भाजपा के जिला प्रवक्ता अतुल सिंह परिहार के भतीजे हैं। कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने पर राजवर्धन को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।

स्थानीय स्तर से राष्ट्रीय मंच तक पहचान

राजवर्धन की इस उपलब्धि ने यह साबित किया है कि छोटे शहर और ग्रामीण अंचल से निकलने वाली प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। उनकी सफलता से सतना जिले में शिक्षा और युवा प्रतिभाओं को लेकर उत्साह बढ़ा है।

Next Post

अक़ीदत से मनेगा जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी

Mon Aug 24 , 2026
सतना : पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिवस ईद मिलाद-उन-नबी 26 अगस्त बुधवार को पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा. पर्व को लेकर मुस्लिम समाज और मस्जिदों में तैयारियां तेजी से चल रही हैं. पर्व की पूर्व संध्या यानी 25 अगस्त की रात शहर भर की मस्जिदों में […]

You May Like