प्रदेश अध्यक्ष की टीम में जबलपुर का सिर्फ एक नाम, दावेदारों में निराशा

जबलपुर: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की सूची गुरूवार शाम को केंद्रीय मुख्यालय से जारी तो कर दी गई लेकिन इस सूची ने जबलपुर के भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के चहेतों के सपनों को भी चकनाचूर कर दिया। वजह प्रदेश कार्यकारिणी में जबलपुर से सिर्फ अखिलेश जैन को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया है इनके अलावा जबलपुर से किसी भी भाजपा नेता का नाम सूची में नजर नहीं आया जिसके बाद भाजपा में 24 घंटे में से अधिकतम समय सक्रिय रहने वाले पार्टी के नेताओं के खेमे में मायूसी भी देखी गई।

जानकारी के अनुसार जबलपुर में भाजपा संगठन के कई चेहरे ऐसे थे,जो प्रदेश कार्यकारिणी में अपना स्थान पक्का समझ रहे थे लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। उधर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम में जबलपुर के सांसद आशीष दुबे को प्रदेश मंत्री बनाया गया था,लेकिन लेकिन ताजा सूची में उन्हें कार्यकारिणी में स्थान तक नहीं दिया गया है। इतना ही नहीं राज्य सभा सांसद सदस्य सुमित्रा बाल्मीकि को भी नई कार्यकारिणी में जगह नहीं दी गयी है,जबकि पिछली कार्यकारिणी में वे प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर विराजमान थीं। हालांकि नए दावेदारों ने भोपाल से लेकर दिल्ली तक कई दरबारों की खाक छानी,लेकिन आखिरकार उन्हें नाकामी ही हाथ लगी।
2 जुलाई को संभाला था प्रदेश अध्यक्ष पद का जिम्मा
2 जुलाई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के बाद हेमंत खंडेलवाल ने अपनी टीम बनाने में जुट गए थे। साढे तीन माह बाद उनकी टीम की घोषणा कर दी गई है। जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के पुराने नेताओं, कार्यकर्ताओं से भी लगातार मुलाकातें कीं। जमीनी नेताओं से मिले इनपुट के आधार पर बीजेपी संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और सीएम डॉ मोहन यादव के साथ महीनों की मशक्कत के बाद प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी कार्यकारिणी के नाम तय किए। इसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया था जिसे अब मंजूर कर लिया गया है। नई कार्यकारिणी में 9 उपाध्यक्ष और 4 महामंत्री बनाए गए हैं।

Next Post

नरसिंहपुर में 58वीं राज्य स्तरीय सीनियर खो-खो चैंपियनशिप में नर्मदापुरम टीम होगी शामिल

Fri Oct 24 , 2025
इटारसी। 58वीं राज्य स्तरीय सीनियर खो-खो चैंपियनशिप 26 अक्टूबर तक नरसिंहपुर में आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए नर्मदापुरम जिले की टीम का चयन पिपरिया में आयोजित ट्रायल के माध्यम से किया गया। जिला खो-खो संघ के सचिव अश्वनी मालवीया ने बताया कि ट्रायल में बनखेड़ी, पिपरिया, सोहागपुर, […]

You May Like