नगर निगम की पहल: दीपावली पर शहर में एंटी स्मोक गन से पटाखों का धुआं होगा नियंत्रित

इंदौर: दीपावली और देव दीपावली पर शहर में पटाखों के धुएं से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए नगर निगम ने एंटी स्मोक गन का प्रयोग करने की योजना बनाई है. यह गन 18 से 20 अक्टूबर तक शहर के 10 प्रमुख चौराहों—राजबाड़ा, रीगल चौराहा, खजराना मंदिर, भंवरकुआ, बड़ा गणपति, सांवेर रोड, पोलोग्राउंड, विजय नगर, देवासनाका और अन्य स्थानों पर—स्थापित की जाएंगी.

वर्कशाप प्रभारी मनीष पांडे ने बताया कि यह गन पिछले साल कबाड़ के लोहे से तैयार की गई थी और हवा में उड़ रहे धुएं को पानी की हल्की बौछार के माध्यम से नष्ट कर देती है. इसके कारण धुआं कण के रूप में जमीन पर गिरता है, जिससे वातावरण शुद्ध रहता है और दमे या फेफड़ों की बीमारियों से पीड़ित लोगों को राहत मिलती है. नगर निगम ने पिछले वर्षों में स्वच्छता में लगातार नंबर वन का खिताब हासिल किया है और अब स्वच्छता ही शहर की पहचान बन गई है.

इस बार गन से न केवल पटाखों के धुएं को नियंत्रित किया जाएगा, बल्कि हवा और पर्यावरण दोनों को संरक्षित करने में मदद मिलेगी. उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम ने तंदूर के इस्तेमाल को कम करना, इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को बढ़ावा देना जैसी कई पहलें की हैं. दीपावली पर एंटी स्मोक गन हमारी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष उदाहरण है. यह कदम सुरक्षित, स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त दिवाली सुनिश्चित करने की दिशा में नगर निगम की महत्वाकांक्षी पहल है. जिसके चलते इस दीपावली पर इसी एंटी स्मोक गन से पटाखों से निकलने वाले धुएं को नियंत्रित किया जाएगा, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों को लाभ मिल सकेगा.

Next Post

त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु रतलाम मंडल से 4 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें शुरू

Tue Oct 14 , 2025
इंदौर:त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर चार जोड़ी अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इन ट्रेनों में दो जोड़ी प्रतिदिन और दो जोड़ी साप्ताहिक रूप से चलेंगी. सभी ट्रेनों में स्पेशल किराया लागू रहेगा.रतलाम […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।