मुनीम से 19 लाख लूटने वाले गए जेल

जबलपुर: विजय नगर थाना अंतर्गत कृषि उपज मंडी में बुधवार को मुनीम से 19 लाख लूटने वाले सगे भाईयों को पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया था जिनके कब्जे से छीने हुये रूपयों में से नगद 14 लाख 71 हजार 490 रुपये, घटना में प्रयुक्त एक्सिस, चाईना फोल्डिंग रॉड एवं 2 मोबाईल जप्त किया था। शनिवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विदित हो कि विजय नगर थाने में विकास साहू 36 वर्ष निवासी खाई मोहल्ला हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वह सतीश केशरवानी की अनाज की एम एल जी सैल्स फर्म कृषि उपज मंडी विजय नगर स्थित दुकान नंबर जी-40 में करीब 12 सालों से मुनीम का काम करता है। बुधवार को मालिक द्वारा उसे 19 लाख रूपये का एच डी एफ सी बैक शाखा विजयनगर का चैक बैक से नगद राशि लेकर आने के लिये दिया था।

नगद राशि लेने लिये अपने स्कूटी से निकला था। बैक में कैशियर को चैक देकर नगद राशि 19 लाख रूपए लेकर वापिस लौट रहा था तभी मंडी परिसर मेें अज्ञात व्यक्ति मास्क पहने हुये निकला और रॉड से हमला कर 19 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर भाग स्कूटी में बैठे साथी के साथ बैठकर फरार हो गया था। सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर पुलिस ने चिन्हित करते हुये मोहित मनवानी उर्फ राहुल पिता अनिल मनवानी 26 वर्ष , उसके छोटे भाई ऋषि मनवानी 18 वर्ष दोनों निवासी गोल्डन टाउन कॉलोनी ग्रीनसिटी थाना माढ़ोताल को गिरफ्तार किया था।

Next Post

जावरा जोड़ से 9 किलोमीटर लंबा यूनिटी मार्च निकला

Sun Nov 23 , 2025
आठनेर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती के अवसर पर आयोजित किए गए यूनिटी मार्च में मांडवी जावरा जोड़ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूनिटी मार्च में स्कूली बच्चो, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। जावरा जोड से 9 किलोमीटर लंबा पैदल यूनिटी मार्च निकाला […]

You May Like

मनोरंजन