जबलपुर: चलती ट्रेन में चाकू से 42 वार कर हत्या करने वाले आरोपी को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।27 अक्टूबर को उदना एक्स से बनखेडी की यात्रा के दौरान यात्री के मामा ससुर गोविन्द रघुवंशी व्दारा शेलेंद्र हार्डिया को चाकू से कई वार कर जानलेवा हमला कर हत्या कर दी थी। आरोपी गोविंद रघुवंशी व्दारा उधना एक्सप्रेस में घटना को अंजाम दिया जिसे पकड़ा गया पूछताछ में बताया कि भांजी सोनम रघुवंशी एवं शेलेंद्र हार्डिया का केस सतना में चल रहा था जो आये दिन पेशी जा जाकर में परेशान हो गया था।
जिसके चलते उसने शेलेंद्र हार्डिया को जान से मारने की योजना बनाई। सतना से जिस गाड़ी में शेलेंद्र हार्डिया चढ़ा था उसी गाड़ी में पीछा करते हुये वह भी चढ़ गया और सही मौका देखकर शेलेंद्र हार्डिया पर 40 से 42 बार चाकू से हमला किया जिससे शैलेंद्र हार्डिया ट्रेन की गैलरी में अचेत होकर गिर पढ़ा शेलेंद्र को मारने के बाद चेन पुलिंग कर गोसलपुर आउटर में ट्रेन से उतरकर भाग गया और पटरी से लगे धान के खेत में झाड़ियो की आड़ में जाकर छुप गया और खून भरे कपड़ो को झाड़ियों में फेंक दिया था।
