आज से शुरू होगा नौ दिनी देवी आराधना का पर्व

इंदौर:देवी मां की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर अश्विनी शुक्ल प्रतिपदा सोमवार को ग्रह गोचर के शुभ संयोग में कलश स्थापना के साथ आरंभ होगा. घरोंघर घट स्थापना की जाएगी. शहर के पंडालों में मां दुर्गा को विराजित किया जाएगा. शहर के प्रमुख मंदिरों बिजासन माता, अन्नूपर्णा, विद्याधाम, खजराना स्थित काली मां मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विशेष श्रंृंगार के साथ विभिन्न आयोजन किए जाएंगे. नौ दिन शहर माता की भक्ति में जूब नजर आएगा.

नौ दिवसीय देवी मां आराधना पर्व नवरात्रि सोमवार को क्षेत्र के देवी मंदिरों व देवी पंडालों में घट स्थापना के साथ प्रारंभ होगा. एक ओर जहां घरों में घट स्थापना के लिए विशेष तैयारियां की गई है, वहीं मंदिरों में भी विशेष आयोजन किए जा रहे हैं. मंदिरों को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है. साथ ही गरबा पंडालों में भी गरबों और पूजन की विशेष व्यवस्था की गई है.

शुभ मुहूर्त में शहरवासी माता को ढोल-ढमाकों के साथ घरों में लाकर विराजित करेंगे और नौ दिन माता की आराधना करेंगे. शहर में कई स्थानों पर गरबों के विशेष आयोजन किए गए हैं. ज्योतिषियों के अनुसार इस बार बुद्धआदित्य राजयोग भद्रराजयोग धनयोग गजकेसरी राजयोग का शुभ संजोग रहेगा. इस वर्ष माता का वाहन हाथी होकर वर्ष के लिए अच्छा रहेगा. घट स्थापना 22 सितंबर को प्रातः 6 बजे से 7.30 तक अमृत योग एवं शुभ योग प्रात 9ः00 बजे से 10ः30 बजे रहेगा. इस योग में पूजन पाठ के लिए समय अच्छा रहेगा 30 सितंबर को महाष्टमी एवं 1 अक्टूबर को महानवमी पर्व रहेगा इस वर्ष नवरात्रि का फल मिला-जुला रहेगा.

Next Post

ऊर्जा आत्मनिर्भरता में इंदौर बनेगा नेट जीरो सिटी

Mon Sep 22 , 2025
इंदौर:इंदौर को नेट जीरो शहर यानि ऊर्जा की पूर्ण आत्मनिर्भरता हमारे भविष्य के शहरों को रहने लायक बनाएगी. इसकी तैयारी इंदौर शहर में अगर आज से शुरू करेंगे, तो 2070 तक हम अपने लक्ष्यों की प्राप्त कर सकते हैंयह बात प्लानर डॉ मनमोहन काप्शे ने भविष्य के लिए नेट जीरो […]

You May Like