आज फिर एक भ्रष्टाचारी हुआ गिरफ्तार

इंदौर । लोकायुक्त संगठन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

ग्राम बोरी धूलकोट निवासी सदाशिव डावर ने लोकायुक्त इंदौर को शिकायत दी थी कि वनपाल कृष्णकुमार बर्मन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह निर्माण की अनुमति देने के एवज में 4 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने पर आज ट्रैप कार्रवाई की गई। इस दौरान वनपाल बर्मन को 3 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया।

कार्रवाई लोकायुक्त डीजी योगेश देशमुख के निर्देश पर की गई। ट्रैप दल में कार्यवाहक निरीक्षक प्रतिभा तोमर सहित आरक्षक आदित्य सिंह भदौरिया, शैलेंद्र सिंह बघेल, कमलेश परिहार, आशीष आर्य, श्रीकृष्ण अहिरवार और चालक शेरसिंह ठाकुर शामिल रहे।

Next Post

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष खण्डेलवाल ने तेजाजी महाराज मंदिर में किए दर्शन, प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना

Tue Sep 16 , 2025
धार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को धार प्रवास के दौरान ग्राम जेतपुरा स्थित सत्यवीर तेजाजी महाराज मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। मंदिर […]

You May Like