
धार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को धार प्रवास के दौरान ग्राम जेतपुरा स्थित सत्यवीर तेजाजी महाराज मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। मंदिर में दर्शन कर खण्डेलवाल ने कहा कि तेजाजी महाराज की आस्था और श्रद्धा प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।
