ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत छतरपुर फाटक के पास शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन की जोरदार टक्कर से शव पूरी तरह क्षत-विछत हो गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, आज सुबह शुभम श्रीवास निवासी आजाद वार्ड, पनागर को छतरपुर फाटक पर तैनात गेटमैन शैलेंद्र से सूचना मिली। गेटमैन ने बताया कि जबलपुर की ओर जाने वाली अप रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इस खबर के बाद शुभम अपने पड़ोसियों और मोहल्ले के लोगों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर नजारा बेहद विचलित करने वाला था। ट्रेन की टक्कर के कारण मृतक का शव क्षत-विक्षत हालत में ट्रैक पर बिखरा पड़ा था। चेहरा बिगड़ जाने के कारण पहचान करना मुश्किल था। इसके बाद शुभम ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली।

पर्स में रखे आधार कार्ड से हुई शिनाख्त

कपड़ों और पास में गिरे पर्स को चेक करने पर उसमें एक आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड में दर्ज नाम और फोटो देखते ही शुभम के होश उड़ गए। वह शव किसी और का नहीं बल्कि शुभम के पिता मनोहर श्रीवास (53) का था। पिता की शिनाख्त होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पनागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले को बारीकी से जांच में लिया गया है। यह हादसा है या आत्महत्या, पुलिस हर एंगल से तफ्तीश कर रही है।

Next Post

जॉन अब्राहम यूरोपियन टी 20 प्रीमियर लीग में रोटर्डम डॉकर्स के सह-मालिक बने

Fri Jun 26 , 2026
रोटर्डम, 26 जून (वार्ता) बॉलीवुड सुपरस्टार और स्पोर्ट्स एंटरप्रेन्योर जॉन अब्राहम, रोटर्डम डॉकर्स के सह-मालिक बन गए हैं। यह टीम यूरोपियन टी 20 प्रीमियर लीग के पहले सीज़न (26 अगस्त से 20 सितंबर, 2026 तक) में हिस्सा लेने वाली छह फ्रेंचाइजी टीमों में से एक है। जॉन अब्राहम एक शानदार […]

You May Like