कोझिकोड, 18 जनवरी (वार्ता) केरल के मंगलुरु से पलक्कड़ की ओर जा रही एक मालगाड़ी रविवार को पट्टाम्बी के पल्लीपुरम के पास पटरी से उतर गई।
इस दुर्घटना के कारण कोझिकोड-शोरानूर मार्ग पर रेल सेवाएं बाधित रहीं। कोझिकोड-पलक्कड़ स्पेशल एक्सप्रेस लगभग ढाई घंटे देरी से चली। मंगलौर-चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस, मुंबई एलटीटी-तिरुवनंतपुरम नॉर्थ सुपरफास्ट एक्सप्रेस और मंगलौर-एरनाड एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें लगभग दो घंटे देरी से चल रही हैं। चेन्नई एग्मोर-मंगलौर एक्सप्रेस भी देरी से चल रही है।
