नपा में सख्ती: गैरहाजिर कर्मचारी का वेतन रोका, अन्य को कारण बताओ नोटिस

बैतूल। नगर पालिका परिषद में कार्यप्रणाली सुधारने के लिए सख्ती शुरू करते हुए नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडेय ने औचक निरीक्षण कर गैरहाजिर कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सोमवार सुबह राजस्व शाखा के निरीक्षण के दौरान कई सहायक राजस्व निरीक्षक अनुपस्थित पाए गए। इस पर एक कर्मचारी का वेतन रोकने तथा अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण में सहायक राजस्व निरीक्षक सुशीला भारती सुबह 10:36 बजे तक अनुपस्थित पाई गईं, जिसके चलते उनके मार्च माह के वेतन पर रोक लगाने के आदेश दिए गए हैं।

सीएमओ पांडेय ने कहा कि कार्यालय समय का पालन नहीं करना और बिना सूचना अनुपस्थित रहना गंभीर लापरवाही है, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष के अंतिम चरण में राजस्व वसूली अत्यंत महत्वपूर्ण है और कर्मचारियों की उदासीनता से नगर पालिका को आर्थिक नुकसान हो सकता है।

अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, अन्यथा संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका परिषद ने नागरिकों से 31 मार्च से पहले कर जमा कर छूट का लाभ उठाने की अपील की है।

Next Post

​सार्ध शताब्दी समारोह: नैतिकता के लिए धार्मिक शिक्षा अनिवार्य- मुनि श्री महासागर

Mon Mar 30 , 2026
सागर। गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर के डेढ सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम के तहत जैन पाठशालाओ की शिक्षक शिक्षिकाओ का अधिवेशन मुनि श्री महासागर महाराज के सानिध्य मे संपन्न हुआ। अधिवेशन के मुख्य अतिथि ब्रम्हचारी भरत भैया और आचार्य आशीष सांगानेर रहे। मुनि श्री ने […]

You May Like