विदेशी आयात से संकट में आएंगे मक्का और सोयाबीन किसान, उद्योग भी होंगे तबाह: हरीश चौधरी 

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने सोमवार को श्यामला हिल्स और लखेरापुरा चौक बाजार में प्रमुख व्यापारियों से मुलाकात कर प्रस्तावित भारत–अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर चर्चा की।

व्यापार समुदाय को संबोधित करते हुए हरीश चौधरी ने कहा कि यह डील केवल किसानों ही नहीं, बल्कि व्यापार, उद्योग और रोजगार पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि सोयाबीन, मक्का और सरसों जैसे प्रमुख कृषि क्षेत्र इसके दूरगामी परिणाम भुगतेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मक्का के भूसे के आयात की अनुमति दे दी गई है और सोयाबीन तेल पर लगने वाला 16 प्रतिशत सीमा शुल्क घटाकर शून्य कर दिया गया है, जिससे घरेलू प्रसंस्करण उद्योगों पर संकट गहरा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में सर्वाधिक रोजगार देने वाले कपास और टेक्सटाइल क्षेत्र पर भी इसका गंभीर असर पड़ेगा।

राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने आशंका जताई कि इस समझौते के तहत संवेदनशील आंकड़े विदेशों में उजागर हो सकते हैं। साथ ही, ईरान और रूस से तेल आयात को लेकर दबाव से आर्थिक नुकसान की भी चेतावनी दी।

Next Post

​मिशन मप्र: किसानों के बीच कल पहुंचेंगे राहुल-खड़गे, अटल पथ पर होगी जनसभा

Mon Feb 23 , 2026
भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मंगलवार दोपहर भोपाल पहुंचेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, दोनों वरिष्ठ नेता अपने प्रवास के दौरान प्रदेश पदाधिकारियों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस दौरे से मध्य प्रदेश में कांग्रेस […]

You May Like