जबलपुर: 11 केवी लाइन का डियो फ्यूज लगाने के लिए पोल पर चढ़ा आउटसोर्स बिजली कर्मी की मौत हो गई। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि विगत 15 अप्रैल 2025 की रात लगभग 10 बजे मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जबलपुर सिटी सर्किल के अंतर्गत दक्षिण शहर संभाग के अंतर्गत उप संभाग पुरवा फ्यूज का कॉल में पदस्थ आउटसोर्स कमी पुष्पेंद्र चढ़ार उम्र 30 वर्ष को जूनियर इंजीनियर ने शास्त्री नगर के पास गणेश मंदिर के पास लगा ट्रांसफार्मर के ऊपर 11 केवी लाइन का फ्यूज चला गया था, उसे लगाने के लिए भेजा गया था।
आउटसोर्स कर्मी पुष्पेंद्र चढ़ार एबी स्विच काट कर 11 केवी लाइन का डियो फ्यूज लगाने के लिए पोल पर चढ़ा, इसी दौरान वह करंट लगने से बुरी तरह जलकर 11 केवी लाइन में ही फंस गया। घटना के बाद अन्य बिजली कर्मियों को बुलाकर पुष्पेंद्र चढ़ार को पोल से नीचे उतार कर हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर ने जाँचकर आउटसोर्स कर्मी को मृत घोषित कर दिया।
