डुमना पार्क से डस्टबिन तितर बितर, टूटी कुर्सी, खुले पड़े इलेक्ट्रिक बोर्ड

जबलपुर: शहर के नेचर पार्क के नाम से फेमस डुमना नेचर पार्क में इन दिनों काफी अव्यवस्थाएं देखने को मिल रही हैं। जिसके कारण पार्क में कहीं भी नेचर देखने को नहीं मिल रहा है। इसके अलावा कुछ अनैतिक गतिविधियों को भी डुमना नेचर पार्क के अंदर बढ़ावा मिल रहा है। जिसके कारण यहां टूरिज्म के साथ-साथ शहर में रहने वाली फैमिली ने भी आना कम कर दिया है। वहीं नेचर पार्क के अंदर सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए डस्टबिन भी टूट और बिखरे पड़े हुए हैं, बैठने के लिए बनी कुर्सियां टूट चुकी हैं, साथ ही यहां के इलेक्ट्रिक बोर्ड भी खुले पड़े हुए हैं। इसके अलावा सड़कों पर पड़ी मोटी- मोटी गिट्टी के कारण यहां पर चलने में लोगों को दिक्कत हो रही है। नेचर पार्क के अंदर अब जानवर भी दिखना बंद हो गए हैं।
नहीं हो रही देख-रेख
नेचर पार्क के अंदर बैठने के लिए सीमेंट की जगह-जगह कुर्सियों का निर्माण किया गया था। जिसमें पत्थर की चेयर भी बनाई गई थी। लेकिन अनैतिक गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के कारण यहां पर पत्थर की बनी कुर्सियां टूटी हुई नजर आ रही है। साथ ही जगह जगह लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड भी खुले पड़े हैं, जिससे हादसे होने की आशंका जताई जा सकती है। इसके अलावा नेचर पार्क के अंदर डस्टबिन इधर-उधर पड़े हुए हैं, जिससे लोगों द्वारा कचरा भी इधर-उधर फेंक दिया जाता है।
फन बस फिर बन गई कबाड़
वहीं विगत वर्ष बच्चों को खेलने के लिए अनुपयोगी मेट्रो बस का मॉडिफाई करके एक फल बस तैयार की और इसके आस पास फिसल पट्टी तथा अन्य संसाधन विकसित किए गए हैं। जिससे पुरानी मेट्रो बस का उपयोग करते हुए फन बस बनाई गई थी, लेकिन साल भर बाद जी यह बस वापस कबाड़ में तब्दील हो गई है। यहां
जानवर भी नहीं आते नजर
डुमना नेचर पार्क में कई जगह विभिन्न प्रकार के जानवर, पशु ,पक्षी आदि देखने को मिलते थे। लेकिन इन दिनों यहां पर किसी भी प्रकार की कोई पक्षी, पशु या जानवर नजर ही नहीं आते हैं। मुख्य तौर पर यहां गेट के पास बंदर और बिल्लियां आदि दिख जाती हैं। लेकिन उसके बाद पूरे नेचर पार्क में अंदर कोई भी जानवर देखने को नहीं मिलते हैं। गर्मी में पूरी तरह से नेचर पार्क में सिर्फ सूखी हुई घास ही नजर आ रही है।

Next Post

कुत्ते ने काटा, दो गुट भिड़े, तीन घायल

Thu Apr 17 , 2025
जबलपुर:रांझी थाना अंतर्गत गंगा मईया में कुत्ते के काटने के बाद उपजे विवाद के बाद दो गुट भिड़ गए और एक दूसरे के साथ मारपीट कर दी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक राम बहोर सेन निवासी गंगा मईया राँझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बडे लडके […]

You May Like