कुत्ते ने काटा, दो गुट भिड़े, तीन घायल

जबलपुर:रांझी थाना अंतर्गत गंगा मईया में कुत्ते के काटने के बाद उपजे विवाद के बाद दो गुट भिड़ गए और एक दूसरे के साथ मारपीट कर दी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक राम बहोर सेन निवासी गंगा मईया राँझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बडे लडके आशीष सेन के लिये लडकी देखने ग्राम मुकुन्दपुर जिला रीवा गया था लडकी देखने के बाद जबलपुर वापस आया।

बेटे आशीष सेन व अनुप सेन के साथ पैदल घर जा रहा था जैसे ही लोग खेमचन्द कोष्टा उर्फ गुड्डा के घर के सामने पहुंचे खेमचन्द कोष्टा उर्फ गुड्डा के कुत्ते ने उसे काट लिया। जिस पर उसने विरोध तो खेमचन्द कोष्टा उर्फ गुड्डा एवं उसका लडका धनराज उर्फ चिन्टू कोष्टा ने उसके साथ अभद्रता की। बेटे के साथ मारपीट की। इसी प्रकार खेमचन्द कोष्टा निवासी प्रीतम टेन्ट हाऊस गंगा मईया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बेटी भूमिका कोष्टा कुत्ते को लेकर आई और बोली की कुत्ते को राम बहोर सेन, अनुप सेन, विष्णु सेन, अमन सेन ने मारा है, घर के बाहर निकला तो राम ने उस पर कडे से हमला कर दिया। बेटा धनराज बचाने पहुंचा तो अनुप सेन, विष्णु सेन, अमन सेन ने उसके साथ मारपीट की।

Next Post

अवैध गैस रिफलिंग सेंटर पर छापा, 11 सिलेंडर जब्त

Thu Apr 17 , 2025
जबलपुर: परियट में चल रहे अवैध गैस रिफलिंग सेंटर पर पनागर पुलिस ने दबिश देते हुए आटो में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफलिंग करने वाले दो आरोपियों समेत एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया।मौके से 11 गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान जब्त किया गया। पनागर थाना […]

You May Like