जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत इन्द्रावास कॉलोनी मानेगांव में पालतू श्वान ने दस साल के मासूम पर अटैक कर दिया। श्वान के हमले में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले में पुलिस ने श्वान मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक फग्गो बाई कोल निवासी इन्द्रावास कॉलोनी मानेगांव रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका नाती शिवा कोल पिता कमलेश 10 वर्ष घर आ रहा था रानू सोनकर के घर के सामने पहुंचा था तभी उसी समय रानू सोनकर ने अपने पालतू कुत्ते को छू करके ललकारा तो उसका काले कलर का पालतू कुत्ते ने उसे पैर, व शरीर मेें काट लिया। जिससे शिवा को चोटें आ गई।
