भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण, CM बोले- 2047 तक भारत होगा विकसित राष्ट्र

भोपाल: स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल व संगठन महामंत्री हितानंद ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीदों के बलिदान से मिली आजादी को हमें सहेजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्वर्णिम काल से गुजर रहा है और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा।

खण्डेलवाल ने कहा कि लाखों लोगों के बलिदान को व्यर्थ न जाने देना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। समारोह में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 18वीं बटालियन के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

Next Post

नकली टीआई बनकर कारोबारी के घर पहुंचा ठग, राजा रघुवंशी का दोस्त बताकर करने लगा पूछताछ

Fri Aug 15 , 2025
इंदौर: राजेंद्र नगर इलाके में गुरुवार रात एक शख्स खाकी वर्दी पहनकर ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के घर पहुंचा और खुद को टीआई बताकर परिवार से पूछताछ करने लगा. राजा के पिता से बातचीत के दौरान मां ने मोबाइल पर बेटों को सूचना दी. जब राजा के भाई विपिन और […]

You May Like