पति, सास,ससुर, ननद पर एफआईआर
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी में दहेज लोभियों ने महिला को कम दहेज मिलने का ताना मारते हुए उसकी पिटाई की। इतना ही नहीं उसकी गरम चिमटे से मारा और इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीडि़ता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट पर दर्ज कराई। पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत ननद के खिलाफ दहेज एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक श्रीमति शालनी पटेल पति वीरेन्द्र पटेल 23 वर्षीय कृष्णा धाम कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पति वीरेन्द्र सिंह पटेल, ससुर अशोक पटेल, सास सत्यवति पटेल, ननद गीता पटेल द्वारा दहेज में कम दहेज लाने का ताना मारते हुए प्रताडि़त करते हुए उसके साथ मारपीट की गई इसके अलावा गरम चमटे से मारकर जलाया गया इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। जिसके बाद वे मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई जिसके बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
