ग्वालियर ब्यूटी एक्सपो 2026 में हरीश भाटिया ने आंखों पर पट्टी बांधकर किया हेयरकट

ग्वालियर:ग्वालियर ब्यूटी एक्सपो 2026 में आयोजित नेशनल स्किल चैंपियनशिप के दौरान इंटरनेशनल हेयर आर्टिस्ट हरीश भाटिया ने आंखों पर पट्टी बांधकर हेयरकट का विशेष लाइव डेमो प्रस्तुत किया। उनके इस अनोखे प्रदर्शन ने एक्सपो में मौजूद हेयर आर्टिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट, स्किन आर्टिस्ट, ब्यूटी प्रोफेशनल्स और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

आंखों पर पट्टी बांधकर सटीक तरीके से हेयरकट करते हुए हरीश भाटिया ने अपने अनुभव और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। उनके लाइव डेमो से युवा हेयर आर्टिस्ट एवं विद्यार्थियों को हेयर कटिंग की तकनीक और प्रोफेशनल स्किल्स सीखने का अवसर मिला।कार्यक्रम के दौरान भाटिया ने मौजूद हेयर आर्टिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट, स्किन आर्टिस्ट, ब्यूटीशियन, सैलून प्रोफेशनल्स तथा ब्यूटी एवं कॉस्मेटिक इंडस्ट्री से जुड़े सभी लोगों से मन से अपील की कि वे 6 अक्टूबर को जयपुर में आयोजित होने वाली कॉन्फ्रेंस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।ग्वालियर ब्यूटी एक्सपो 2026 में देशभर से ब्यूटी, हेयर एवं मेकअप इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स की सहभागिता रही। एक्सपो का उद्देश्य ब्यूटी इंडस्ट्री में नई तकनीकों, स्किल डेवलपमेंट, प्रतिभाओं को मंच और प्रोफेशनल नेटवर्किंग को बढ़ावा देना रहा।

Next Post

रीवा में वकील का अनोखा प्रदर्शन, SDM ऑफिस के बाहर अर्धनग्न होकर दिया धरना, VIDEO वायरल

Fri Oct 2 , 2026
रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कुछ वकीलों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। वकील SDM कार्यालय के बाहर अर्धनग्न अवस्था में धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो चर्चा में है। Facebook Share on X […]

You May Like