शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से की सगाई

नयी दिल्ली 12 जनवरी (वार्ता) भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई करने की घोषणा की।

धवन के फॉलोअर्स ने इस खबर का गर्मजोशी से स्वागत किया है, कई लोगों ने खुशी जताई और कहा कि इस साल कपल की शादी को लेकर पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थीं।

शिखर धवन ने आज इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “एक जैसी मुस्कान से लेकर एक जैसे सपने। हमारी सगाई के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और हर शुभकामना के लिए शुक्रगुजार हूं, क्योंकि हमने हमेशा साथ रहने का फैसला किया है।”

35 साल की सोफी शाइन आयरिश नागरिक हैं और नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में प्रोडक्ट कंसल्टेंट के तौर पर काम करती हैं। वह फिलहाल अबू धाबी में रहती हैं।

40 साल के धवन ने एक दशक से अधिक के शानदार करियर के बाद 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। भारतीय टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने 10 हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए।

 

Next Post

इंडिया ओपन में 'भारतीयों' पर रहेंगी निगाहें

Mon Jan 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 जनवरी (वार्ता) पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधु और पुरुष युगल की शीर्ष जोड़ी चिराग शेट्टी व सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी का कहना है कि घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने का अहसास हमेशा खास होता है। इन सबके मुताबिक इस बार योनेक्स-सनराइज़ इंडिया ओपन 2026 का महत्व और भी […]

You May Like