सीबीआई ने दो एमसीडी अधिकारियों को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली, 31 मार्च (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के उपायुक्त अभिषेक मिश्रा और लेखा अधिकारी दिव्यांशु गौतम को रिश्वत के एक मामले में गिरफ्तार किया

सीबीआई के अनुसार लेखा अधिकारी दिव्यांशु गौतम ने एक लाइसेंस निरीक्षक से चार लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।

सीबीआई ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए योजनाबद्ध ढंग से जाल बिछाया और दोनों अधिकारियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि भ्रष्टाचार के और भी पहलू सामने आ सकते हैं।

सीबीआई अधिकारियों ने कहा है कि इस मामले पर विस्तृत जानकारी बाद में दी जायेगी।

Next Post

उत्तराखंड की कानून व्यवस्था हो चुकी है ध्वस्त : राहुल

Tue Mar 31 , 2026
नयी दिल्ली, 31 मार्च (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि यह अत्यंत चिंता की बात है कि शांति और सुरक्षा की पहचान रखने वाले उत्तराखंड की कानून व्यवस्था भाजपा शासन में ध्वस्त हो गई है और वहां सीमाओं की रक्षा करने वाले सैन्य अधिकारी भी […]

You May Like