गांजा बेचने की फिराक में खड़े बुज़ुर्ग आरोपी से 800 ग्राम गांजा जब्त

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतला माता मंदिर के पास मछरयाई क्षेत्र में रहने वाला सुरेश शाक्य नामक व्यक्ति अपने घर के बाहर सफेद रंग के थैले में अवैध गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में खड़ा है। मौके पर दबिश दी एवं घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को अभिरक्षा में लिया।पूछताछ में सुरेश शाक्य, उम्र 65 वर्ष, निवासी शीतला माता मंदिर के पास, मछरयाई, सागर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से *800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, अनुमानित कीमत ₹8,000/- बरामद किया गया।पुलिस द्वारा मौके पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए गांजा जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जावेगी।

 

Next Post

तालपुरा में जुआ खेलते सात आरोपी गिरफ्तार

Thu Nov 12 , 2026
बुधनी। थाना पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम तालपुरा में जुआ खेल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुए के फड़ से 18 हजार 900 रुपए नकद, 52 ताश के पत्ते और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। […]

You May Like