समय-सीमा समीक्षा बैठक: जल्दी निपटेंगी शिकायतें, वृक्षारोपण में आएगी तेजी

भोपाल। जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई.बैठक में जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी, एडीएम अंकुर मेश्राम, पी.सी. शाक्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे. कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, समाधान ऑनलाइन और सीएम डैशबोर्ड पर लंबित शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी विभाग में 80 प्रतिशत से कम शिकायतों का निपटान स्वीकार्य नहीं होगा.

साथ ही, सभी एसडीएम को भोपाल में भिक्षावृत्ति पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए.कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा, समग्र ई-केवाईसी, फॉर्मर रजिस्ट्री और प्रधानमंत्री किसान योजना की ई-केवाईसी से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और इसमें तेजी लाने के आदेश दिए. इसके अतिरिक्त, जिले में चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को जीआई टैगिंग और फोटोग्राफ सहित डेटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए.

 

Next Post

फोटोग्राफी के लिए डिग्री नहीं, दिल चाहिए

Tue Aug 19 , 2025
कैलाश मित्तल इंदौर: हर साल 19 अगस्त को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया जाता है, जो न सिर्फ इस कला के प्रति श्रद्धा का दिन है, बल्कि उन लाखों शौकिया और पेशेवर फोटोग्राफर्स को सलाम करने का अवसर भी, जो लम्हों को तस्वीरों में तब्दील कर अमर बना देते हैं. इस […]

You May Like