
सीधी। सिटी कोतवाली अंतर्गत खैरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना में पांच लोग जख्मी हो गए हैं। जिसमें एक ही हालत नाजुक है। सभी घायल जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती हैं। जमीनी विवाद को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थी फिर भी पुलिस कार्रवाई करने से दूरी बनाए थी । खैरा गांव में आज इसी वजह से जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8.30 बजे खैरा गांव निवासी रजनीश जायसवाल पिता छविलाल 19 वर्ष, अनिल जायसवाल पिता छविलाल 23 वर्ष एवं छविलाल पिता समई 42 वर्ष, प्रमिला पति सोनू 26 वर्ष, गुड्डू जायसवाल पति छविलाल 40 वर्ष के साथ श्रीभान जायसवाल, शंकरलाल, दिवाकर, सुशीला, रानी, अन्नू जायसवाल द्वारा मारपीट गई है। घटना में 5 लोग चोंटिल हुए हैं। लाठी-डंडा से मारपीट का वीडियो भी सामने आई है। इस घटना में अनिल जायसवाल को बेहोशी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले को लेकर परिवार जनों में दहशत का माहौल है।
