गाजा जा रहे जहाज में आग की घटना सुनियोजित हमला था: ट्यूनीशिया

ट्यूनिस, 11 सितंबर (वार्ता) ट्यूनीशिया ने गाजा जाने के दौरान ‘फैमिली’ जहाज में लगी आग की घटना को सुनियोजित हमला बताया है।

ट्यूनीशिया के गृह मंत्रालय ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि वह इस घटना की जाच शुरू कर रहा है।

ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला के सबसे बड़े जहाज ‘फैमिली’ में मंगलवार तड़के आग लग गयी थी। इस हादके के समय जहाज सिदी बू सैद बंदरगाह पर खड़ा था।

ट्यूनीशियाई अधिकारियों की ओर पहले जारी बयान में कहा गया था कि आग लाइफ जैकेट के ढेर में लगी थी और जल्दी ही उस पर काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और केवल मामूली क्षति हुई है।

फ्लोटिला के अधिकारियों ने कहा कि पुर्तगाली ध्वज वाले जहाज पर एक ड्रोन ने हमला किया था ताकि मिशन को विफल किया जा सके।

उधर, फ़्लोटिला ने बुधवार को कहा कि उसकी एक और जहाज ब्रिटिश ध्वज वाली ‘अल्मा’ पर भी मंगलवार को एक ड्रोन ने हमला किया, जिससे उसका ऊपरी डेक क्षतिग्रस्त हो गया। समूह ने कहा कि आग बुझा दी गयी है और कोई हताहत नहीं हुआ है।

ग्लोबल सुमुद फ़्लोटिला 31 अगस्त को बार्सिलोना से रवाना हुआ था और अधिकारियों ने कहा कि 1,000 से ज़्यादा कर्मचारी उस अभियान में हिस्सा लेंगे जिसे वे गाज़ा पर इज़रायल की नाकाबंदी के लिए अब तक की सबसे बड़ी समुद्री चुनौती कहते हैं।

इससे पहले जून में इज़रायली बलों ने एक और जहाज़, मैडलीन, को रोका था, जिसमें 12 लोग सवार थे, जिन्होंने नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश की थी। स्वीडिश जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग और ब्राज़ीलियाई मानवाधिकार अधिवक्ता थियागो अविला सहित इन कार्यकर्ताओं को इज़रायल के सबसे बड़े बंदरगाह, अशदोद ले जाने के बाद निर्वासित कर दिया गया था।

उस मिशन का आयोजन करने वाले फ्रीडम फ्लोटिला गठबंधन ने इज़रायल पर गैरकानूनी तरीके से काम करने का आरोप लगाया और कहा कि मैडलीन का अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ‘अपहरण’ किया गया था। इसने आरोप लगाया कि यात्रियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव डाला गया, जिसमें उत्तेजक स्प्रे का इस्तेमाल, संचार व्यवस्था को बाधित करना और रेडियो पर शोर मचाना शामिल था। हमास द्वारा गाजा पर कब्ज़ा करने के बाद, इज़रायल ने 2007 में गाजा पर नौसैनिक नाकाबंदी लगा दी थी।

 

 

 

Next Post

भाजपा से निष्कासित नेता ने किया आत्महत्या का प्रयास, इलाज जारी

Thu Sep 11 , 2025
भोपाल। भाजपा से निष्कासित नेता जीत निशोदे ने गुरूवार को आत्महत्या का प्रयास किया. जानकारी सामने आई है कि निशोदे ने तनाव में आकर अपने पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. परिजनों ने समय रहते जीत को फंदे से उतार कर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, […]

You May Like