भाजपा से निष्कासित नेता ने किया आत्महत्या का प्रयास, इलाज जारी

भोपाल। भाजपा से निष्कासित नेता जीत निशोदे ने गुरूवार को आत्महत्या का प्रयास किया. जानकारी सामने आई है कि निशोदे ने तनाव में आकर अपने पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. परिजनों ने समय रहते जीत को फंदे से उतार कर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. इस मामले में अब वीडियो में जीत के साथ दिख रही युवती ने जीत के साथ शादी होने की बात कही है. युवती ने जीत के आत्महत्या के प्रयास की घटना पर अब कांग्रेस के कुछ नेताओं पर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है. युवती का कहना है कि जीत के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े होने के कारण विपक्ष के कुछ नेताओं ने इसका वीडियो चोरी छुपे बना कर वायरल किया है. जिससे कि समाज में जीत और युवती की छवि भी धूमिल हुई है. बता दें कि भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल महामंत्री रहे जीत निशोदे का एक अश्लीली वीडियो सामने आने के बाद लगातार राजनीतिक छीटा कशी उन पर हो रही थी. जिसके चलते पार्टी ने भी उन्हें निष्कासित कर दिया है. विपक्ष भी लगातार निशोदे का वीडियो सामने आने के बाद लगातार हमलावर है.

Next Post

मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने देखी गंगा आरती

Thu Sep 11 , 2025
वाराणसी, 11 सितंबर (वार्ता) मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने गुरुवार शाम वाराणसी में विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती के दर्शन किये। मॉरीशस के प्रधानमंत्री और प्रतिनिधि मंडल आज शाम होटल ताज से रविदास घाट पहुंचा, जहां संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने उनका स्वागत किया। विवेकानंद क्रूज से सभी लोग […]

You May Like