जबलपुर: मझगवां थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले सौतेले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसे आज न्यायालय के समक्ष समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता का निधन हो गया है जिनके खाते से सौतेले पिता जितेन्द्र बर्मन 48 वर्षीय ने 50 हजार रूपए निकाल लिए है। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
