ऑटो पलटने से 4 घायल

सिवनी। जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में खमरिया बंजारी के पास दोपहर करीब 1 बजे एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घंसौर से टिकरा खापा जा रहे ऑटो में सवार 4 यात्री घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचित किया। एम्बुलेंस चालक मनीष रैकवार और बिजेंद्र लखेरा ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घायलों में 20 वर्षीय प्रहलाद कुर्राम, 40 वर्षीय सरूप लाल, 37 वर्षीय दशरवी मसराम और 17 वर्षीय समन मरावी शामिल हैं। घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Next Post

रीवा के नवनिर्मित न्यायालय भवन का 4 मई को होगा लोकार्पण

Thu May 1 , 2025
भोपाल। रीवा के नवनिर्मित न्यायालय भवन का 4 मई को लोकार्पण होगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 4 मई को रीवा भ्रमण पर जा रहे है। मुख्यमंत्री रीवा में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज नवीन कोर्ट परिसर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा […]

You May Like