नयी दिल्ली, 26 फरवरी (वार्ता) विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने आज यहां संयुक्त राष्ट्र में अवर महासचिव (शांति अभियान) जीन पैरे लैक्रोइ से मुलाकात की।
डाॅ जयशंकर ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में तस्वीर साझा करते हुए कहा, “आज नयी दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के लिए अवर महासचिव जीन पैरे लैक्रोइ से मिल कर खुशी हुई।”
विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने श्री लैक्रोइ के साथ संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना और बहुपक्षवाद के लिए भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के बारे में चर्चा की।
श्री लैक्रोइ यहां ग्लोबल साउथ के देशों कीमहिला शांति रक्षकों के लिए आयोजित पहले सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आए थे।
