
शिवपुरी। जिले के पिछोर विधानसभा के विधायक प्रीतम लोधी के पूर्व निज सहायक सचिव महेश लोधी के पिता वीर सिंह लोधी सहित 3 लोगो पर मायापुर थाने में अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।
मायापुर थाना सीमा में आने वाले लोहरछा गांव में निवास करने वाले शिकायतकर्ता समर सिंह लोधी ने बताया कि विधायक प्रीतम लोधी के निज सहायक सचिव महेश लोधी ने हमारी जमीन पुश्तैनी जमीन को अपने पिता वीर सिंह लोधी और अपने बेटे शिवा के नाम करवा ली है। हमने जमीन को नपवाने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे पटवारी को महेश लोधी ने डरा धमकाकर भगा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार महेश लोधी ने कई आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस शिकायत के बाद प्रीतम लोधी ने अपने निज सहायक महेश लोधी को हटा दिया है। महेश लोधी के स्थान पर प्रशासनिक निज सचिव दीपक यादव को नियुक्त कर दिया है।
अब इस मामले में मायापुर थाने में महेश लोधी के पिता वीर सिंह लोधी सहित 3 लोगो पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।
