जीप और कार की भिडंत में एक दर्जन से अधिक लोग घायल

धार, 25 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में गणपति घाट के पास एक जीप और कार की भिडंत में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले में राऊ-खलघाट फोरलेन की नई सड़क पर ग्राम पलाश के पास कल देर रात एक कार सामने से आ रही जीप से टकरा गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को वाहन 108 और एंबुलेंस से मानपुर और धामनोद के अस्पताल पहुंचाया गया। यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर उपचार के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

 

Next Post

अनुचित तरीके से यात्रा करने वालों से रेलवे ने वसूला दाे लाख रुपए से अधिक का राजस्व

Tue Feb 25 , 2025
भोपाल, 25 फरवरी (वार्ता) पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के पांच स्टेशनों पर आज चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे की विभागीय टीम ने अनुचित तरीके से यात्रा करने वाले 428 यात्रियों को पकड़ कर उनसे दो लाख रुपए से अधिक राशि का राजस्व वसूला। भोपाल रेल मंडल के […]

You May Like