कांग्रेस ने मप्र तथा छत्तीसगढ़ में नियुक्त किये किसान इकाई के नये अध्यक्ष

नयी दिल्ली, 26 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस ने मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ सहित चार प्रदेशों में अपने किसान संगठनों के लिए नये अध्यक्षों की आज नियुक्ति की।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नए पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस का अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान तथा छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस की जिम्मेदारी अभिषेक मिश्रा को सौंपी है। पार्टी ने कामना प्रभाकर राव को आंध्र प्रदेश तथा अशोक कुमार वैद्य को त्रिपुरा किसान कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Next Post

छोटी दूरी की पोत रोधी मिसाइल का सफल परीक्षण

Wed Feb 26 , 2025
नयी दिल्ली 26 फरवरी (वार्ता) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और नौसेना ने चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से अपनी तरह की छोटी दूरी की पहली पोत रोधी मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को वक्तव्य जारी कर कहा कि मंगलवार को सीकिंग हेलिकॉप्टर से […]

You May Like