सुल्तानपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलेगी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन

भोपाल, 24 अप्रैल (वार्ता) ग्रीमकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर और महाराष्ट्र के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल के बीना, रानी कमलापति और इटारसी स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।

भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने आज बताया कि ग्रीमकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में गाड़ी संख्या 04212/04211 सुल्तानपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सुल्तानपुर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 08-08 ट्रिप चलाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04212 सुल्तानपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन 05 मई से 23 जून तक प्रत्येक सोमवार को सुल्तानपुर स्टेशन से सुबह 04:00 बजे प्रस्थान कर, उसी दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शाम 17:30 बजे बीना, रात 20:00 बजे रानी कमलापति, रात 22:20 बजे इटारसी और अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन दोपहर 14:00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

इसीप्रकार गाड़ी संख्या 04211 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–सुल्तानपुर विशेष ट्रेन 06 मई से 24 जून तक प्रत्येक मंगलवार को शाम 16:35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए सुबह 06:00 बजे इटारसी, 07:45 बजे रानी कमलापति, 10:50 बजे बीना एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद रात 23:00 बजे सुल्तानपुर स्टेशन पहुंचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में सुल्तानपुर, लखनऊ जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, ओरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जं., बीना जं., रानी कमलापति, इटारसी जं., खंडवा जं., भुसावल जं., नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण जं., ठाणे और लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशनों पर रुकेगी।

 

 

 

Next Post

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री जिला योग प्रशिक्षण केन्द्रों का होगा संचालन

Thu Apr 24 , 2025
भोपाल, 24 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री जिला योग प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए चार हजार ग्रामों और 356 शहरी वार्डों में योग समितियों का गठन किया गया है। प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा योग के प्रति जागरूकता और प्रचार-प्रसार का कार्य किया जा रहा है। […]

You May Like