मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री जिला योग प्रशिक्षण केन्द्रों का होगा संचालन

भोपाल, 24 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री जिला योग प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन किया जाएगा।

इसके लिए चार हजार ग्रामों और 356 शहरी वार्डों में योग समितियों का गठन किया गया है। प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा योग के प्रति जागरूकता और प्रचार-प्रसार का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश योग आयोग का गठन भी किया गया है।

वर्तमान में राज्य के 14 जिलों ग्वालियर, मुरैना, दतिया, राजगढ़, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, देवास, नीमच, सिवनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह और शहडोल में मुख्यमंत्री जिला योग प्रशिक्षण केन्द्र संचालित हो रहे हैं। स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिये 10 मिनट का प्रोटोकॉल मध्यप्रदेश योग आयोग द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें आसन, प्राणायाम एवं ध्यान शामिल किये गये हैं।

राज्य में 21 जून 2025 को मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

 

Next Post

यूक्रेन में रूसी ड्रोन, मिसाइल हमले में नौ की मौत, 70 घायल

Thu Apr 24 , 2025
कीव, 24 अप्रैल (वार्ता) यूक्रेन की राजधानी कीव में बुधवार देर रात हुए रूसी ड्रोन और मिसाइल हमले में नौ लोगों की मौत हो गई और 70 से ज़्यादा घायल हुए हैं। यह जानकारी यूक्रेन की सरकारी आपातकालीन सेवा ने गुरुवार को दी। एजेंसी ने बताया कि हमले में रिहायशी […]

You May Like